बलरामपुर

बलरामपुर में मवेशी तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 18 मवेशी मुक्त, ट्रक जप्त

बलरामपुर, छत्तीसगढ़

बलरामपुर जिले के थाना बसंतपुर पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए 18 नग मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक टाटा ट्रक को भी जप्त किया है, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक ट्रक में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर 18 दिसंबर 2025 को बसंतपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से वाहन को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान टाटा ट्रक क्रमांक UP 70 MT 6909 में कुल 18 नग मवेशी अमानवीय तरीके से भरे हुए पाए गए। पुलिस ने तत्काल सभी मवेशियों को सुरक्षित रूप से मुक्त कराया और ट्रक को जप्त कर लिया। हालांकि, ट्रक चालक अंधेरे और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 223/2025 दर्ज करते हुए संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

बसंतपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मवेशी तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी मवेशियों की तस्करी या क्रूरता की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button