जांजगीर-चांपा

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा — दो गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में शराब जब्त

एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पामगढ़ (जांजगीर-चांपा)
जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पामगढ़ पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी और कच्ची महुआ शराब जब्त की है। यह कार्रवाई जिलेभर में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत की गई।

दो आरोपी गिरफ्तार, शराब की कीमत लगभग ₹4000
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामरतन खूंटे (48 वर्ष) और कुशल कुर्रे (50 वर्ष), दोनों निवासी भदरा (थाना पामगढ़) के रूप में हुई है।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान रामरतन खूंटे के पास से 6.3 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और कुशल कुर्रे से 34 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की, जिसकी कुल कीमत करीब ₹3920 बताई जा रही है।
दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसपी के निर्देशन में चल रहा सघन अभियान
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा ने बताया कि “क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

इस ऑपरेशन में सहायक उपनिरीक्षक सरोज पाटले, संतोष बंजारे, आरक्षक राघवेन्द्र कुमार, श्याम सरोज ओग्रे, विश्वजीत आदिले, विनोद मनहर, उमेश दिवाकर, भुनेश्वर पटेल, प्रेमा जांगड़े और सैनिक ममता कश्यप की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस का संदेश — अवैध कारोबारियों के लिए कोई रियायत नहीं

पामगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि अवैध व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button