अवैध महुआ शराब पर पुलिस का शिकंजा, 9 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन-अकलतरा, जांजगीर-चांपा/रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
इसी कड़ी में अकलतरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 9 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी लखन केवट, उम्र 27 साल, निवासी कोटमी सोनार को रेड कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध महुआ शराब जब्त की गई है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई, जहां थाना प्रभारी भास्कर शर्मा के नेतृत्व में ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय और प्रतिभा राठौर की टीम ने छापेमारी की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जिले में अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही जा रही है।




