सड़क सुरक्षा माह में पुलिस की पहल: बलौदा क्षेत्र में ड्राइवर–हेल्परों का स्वास्थ्य परीक्षण, यातायात जागरूकता अभियान

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर-चांपा | बलौदा
जांजगीर-चांपा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।
37वें सड़क सुरक्षा माह के तहत आज बलौदा क्षेत्र में यातायात पुलिस और बलौदा थाना पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में यह अभियान 1 जनवरी 2026 से लगातार चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में रेडियंट और महावीर कोल वासरी में व्यावसायिक वाहनों के ड्राइवरों और हेल्परों का आंखों का परीक्षण और शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों के स्वास्थ्य की जांच कर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।


इस दौरान आंखों की रोशनी, ब्लड प्रेशर और शारीरिक फिटनेस की जांच की गई।
मौके पर मौजूद थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा और यातायात निरीक्षक लालन पटेल ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, गति सीमा का ध्यान रखने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।
साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपायों की अहमियत भी समझाई गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाहन चालक और हेल्पर शामिल हुए। पुलिस प्रशासन ने आगे भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रखने की बात कही है।




