राजनांदगांव

नक्सली मुठभेड़ में पुलिस इंस्पेक्टर शहीद, डोंगरगढ़ में उपचार के दौरान तोड़ा दम

राजनांदगांव

जिले के बोरतालाब थाना क्षेत्र में सर्चिंग पर निकली पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। कौहापानी जंगल में हुई इस मुठभेड़ में एक पुलिस इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल जवान को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ लाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

शहीद जवान की पहचान

शहीद पुलिस अधिकारी की पहचान आशीष शर्मा, निवासी मध्य प्रदेश, के रूप में हुई है। वे इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी थे और नक्सल विरोधी ऑपरेशन के लिए टीम के साथ सर्चिंग पर निकले थे।

कैसे हुई मुठभेड़?

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक:

पुलिस फोर्स नियमित सर्च ऑपरेशन पर थी

कौहापानी जंगल में नक्सलियों से आमना-सामना हुआ

दोनों ओर से फायरिंग हुई

इस दौरान इंस्पेक्टर आशीष शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button