सक्ती

10.50 लाख के गुम और चोरी हुए 70 मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिकों को लौटाए – साइबर सेल की बड़ी सफलता

सक्ति, 20 नवंबर 2025
रिपोर्टर: लाला उपाध्याय

सक्ति जिले की पुलिस ने एक प्रभावशाली अभियान चलाते हुए जनता का भरोसा एक बार फिर मजबूत किया है। साइबर सेल की सूझबूझ और तकनीकी दक्षता की बदौलत जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बड़ी खेप बरामद की गई है। टीम ने करीब 10 लाख 50 हजार रुपये की कुल 70 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।

यह मोबाइल फोन कई महीनों से अलग-अलग मामलों में गुम या चोरी की श्रेणी में दर्ज थे। कई पीड़ितों ने तो अपने फोन वापस मिलने की उम्मीद भी छोड़ दी थी। लेकिन साइबर सेल की लगातार मॉनिटरिंग, डाटा एनालिसिस और ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए इन मोबाइलों का लोकेशन पता लगाया गया और उन्हें बरामद करने में सफलता मिली।

बरामदगी के बाद एक कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर ने स्वयं पीड़ितों को मोबाइल फोन वापस सौंपे। उन्होंने कहा कि तकनीक का सही उपयोग पुलिस और नागरिकों दोनों के लिए सुरक्षा का मजबूत माध्यम बन सकता है। साथ ही उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

इस अभियान ने न केवल मोबाइल मालिकों के खोए विश्वास को वापस लौटाया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि पुलिस की सक्रियता और आधुनिक तकनीक का संयोजन अपराध नियंत्रण में कितना प्रभावी साबित हो सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button