अवैध महुआ शराब पर पुलिस की सख्ती, महिला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर है,
जहां अवैध कच्ची महुआ शराब के कारोबार पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खोखरा क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना कोतवाली जांजगीर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से महिला आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तार महिला के कब्जे से 12.6 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 3350 रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई है।
पुलिस ने आरोपी शिव कुमारी सूर्यवंशी, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17 खोखरा, जांजगीर के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं CSP योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में की गई।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक जिवंती कुजूर और आरक्षक विनोद राठौर की विशेष भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




