छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, विशेष चेकिंग अभियान में 4 नशे में ड्राइविंग करते पकड़े गए

लोकेशन-जांजगीर-चांपा/रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा

जांजगीर-चांपा जिले में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया है।


इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में जिले के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में यह अभियान संचालित किया गया।
चेकिंग के दौरान 4 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जबकि 78 अन्य चालकों के खिलाफ विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाना, ट्रिपल सवारी, नो-एंट्री में प्रवेश, मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाना और अन्य नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें और शराब पीकर वाहन चलाने से बचें।
यातायात नियमों का पालन ही सड़क दुर्घटनाओं को कम कर सकता है और लोगों की जिंदगी को सुरक्षित बना सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button