चांपा में सट्टेबाज पर पुलिस का शिकंजा, ₹6570 नगद के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर- शुभांशु मिश्रा / लोकेशन -जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र से सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। चांपा पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 6 हजार 570 रुपये नगद और सट्टा-पट्टी जब्त की है।
मामला 22 फरवरी 2026 का है, जब थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शनि मंदिर रोड पर एक व्यक्ति खुले स्थान में कागज-पेन के जरिए सट्टा लिखकर हार-जीत का खेल करा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही सट्टा खेलने वाले अन्य लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम किशोर धकाते, उम्र 36 वर्ष, निवासी बरछापारा चांपा बताया। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत अपराध क्रमांक 79/26 दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि सट्टा और जुए के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




