भोले की नगरी खरौद में धर्मांतरण का आरोप, पुलिस ने की कार्रवाई

लोकेशन: खरौद, छत्तीसगढ़/ रिपोर्टर: मुरली नायर
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के खरौद में धर्मांतरण के आरोप को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक निजी भवन में चर्च का बैनर लगाकर आसपास के गांवों के लोगों को इकट्ठा किया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस और हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।जांजगीर-चांपा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खरौद के तिवारी पारा में रविवार को कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है।



जानकारी के अनुसार एक निजी भवन में चर्च का बैनर लगाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें आसपास के गांवों के कई लोगों को बुलाया गया था।स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों का आरोप है कि ईसाई मिशनरियों द्वारा ग्रामीणों को पैसे और राशन का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।




जैसे ही इसकी सूचना बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों को मिली, उन्होंने शिवरीनारायण पुलिस को जानकारी दी।सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भवन में दबिश दी। बताया जा रहा है कि उस समय वहां बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मौजूद थे। पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन के लिए किसी प्रकार का प्रलोभन दिया गया था या नहीं।
6




