बलौदाबाजार

कसडोल के कटगी में खतरनाक स्टंट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 नाबालिग सहित 26 पकड़े गए

Reporter- मयंक
Loaction- कटगी (कसडोल)

कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम कटगी में चार पहिया वाहन और बाइक से खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 16 नाबालिग छात्रों सहित कुल 26 लोगों को पकड़कर उनके विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चालन, प्रतिबंधात्मक धाराओं और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के विदाई समारोह के दौरान नाबालिग छात्रों द्वारा कार से खतरनाक स्टंट किए गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच करते हुए संबंधित युवकों को पकड़ लिया।

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक सड़क पर इस तरह के स्टंट न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। वहीं, पूरे मामले में स्कूल प्रशासन की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button