जांजगीर-चांपा

बलौदा में चक्का जाम करने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई — 9 नामजद समेत कई अज्ञात पर मामला दर्ज

जांजगीर-चांपा
थाना बलौदा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार 30 अक्टूबर को ग्राम शनिचराडीह डोरला के कुछ निवासियों द्वारा अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर बलौदा बजरंग चौक के पास सड़क पर चक्का जाम कर दिया गया था।

ग्रामीणों ने सड़क के चारों ओर घेरा बनाकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया, जिससे आम लोगों और वाहनों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस टीम तत्काल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने जांच के बाद चक्का जाम में शामिल ग्राम शनिचराडीह डोरला के 9 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, साथ ही अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भी मामला दर्ज कर लिया गया है।

थाना बलौदा पुलिस के अनुसार

“चक्काजाम के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ था। इस तरह की गतिविधियां कानून के खिलाफ हैं। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और जांच जारी है। आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र विधिवत कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने या सड़क जाम करने जैसी अवैध हरकतों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button