जशपुर

जशपुर जिले में अवैध धान परिवहन पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

दीपक वर्मा – जशपुर

लोकेशन – जशपुर/लोदाम

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन के बीच अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सरहदी राज्य झारखंड से लाए जा रहे अवैध धान को लोदाम क्षेत्र में पकड़ा गया है।

जशपुर पुलिस ने थाना लोदाम क्षेत्र के शंख नदी पुल के पास देर रात पेट्रोलिंग के दौरान दो पिकअप वाहनों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान 96 बोरियों में करीब 40 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया। पकड़े गए दोनों पिकअप झारखंड से धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस पूछताछ में दोनों चालकों ने झारखंड निवासी होना बताया, वहीं पुलिस ने दोनों पिकअप वाहन सहित अवैध धान को जब्त कर जिला प्रशासन को सौंप दिया। जब्त धान की कीमत लगभग 92 हजार रुपये बताई जा रही है।

एस एस पी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में धान कोचियों के खिलाफ, पुलिस प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है।

आपको बता दें कि अब तक जशपुर पुलिस 5 ट्रक, 17 पिकअप और एक ट्रैक्टर से कुल 1451 क्विंटल अवैध धान पकड़ चुकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button