
लोकेशन-सूरजपुर, छत्तीसगढ़/रिपोर्टर-सुरेन्द्र साहू
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच देश में गैस और तेल की किल्लत को लेकर सियासत तेज हो गई है… विपक्ष जहां सरकार पर हमलावर है, वहीं सूरजपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है…



सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के पास तेल और गैस के पर्याप्त भंडार मौजूद हैं और प्रदेश के किसी भी नागरिक को चिंता करने की जरूरत नहीं है… उन्होंने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे हालात में एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती का सीधा फायदा आम उपभोक्ताओं को मिलेगा…
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और सप्लाई व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी…




