राष्ट्रीय-राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले पॉवरलिफ्टर धनंजय यादव गुरुकुल वेद व्यास से सम्मानित

रिपोर्टर: मयंक
लोकेशन:अकलतरा, जांजगीर–चांपा
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जांजगीर द्वारा आर्ट ऑफ गुड पेरेंटिंग एवं गुरुकुल सम्मान समारोह का आयोजन 8 फरवरी को अकलतरा स्थित लिखमानिया धर्मशाला भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में पॉवरलिफ्टिंग खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले धनंजय यादव को गुरुकुल वेद व्यास सम्मान से नवाजा गया। धनंजय यादव ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 3 गोल्ड मेडल और 3 ब्रॉन्ज मेडल, वहीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 9 गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


इसके साथ ही धनंजय यादव को दो बार स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ छत्तीसगढ़ और एक बार स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ वेस्ट इंडिया का खिताब भी प्राप्त हुआ है। इतना ही नहीं, वे वर्ष 2023 और 2024 में डिस्ट्रिक्ट यूथ आइकॉन भी रह चुके हैं।
धनंजय यादव की इन उपलब्धियों से छत्तीसगढ़ राज्य सहित जांजगीर–चांपा जिले और अकलतरा क्षेत्र को गौरव की अनुभूति हुई है। समारोह के दौरान गुरुकुल परिवार द्वारा उन्हें सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।




