छत्तीसगढ़बलरामपुर

प्यास बुझाने पर मिली सजा: प्रधान पाठक पर 6 वर्षीय छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप

रिपोर्टर: संवाददाता – दयाशंकर यादव /लोकेशन: कुसमी-चांदो, बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम नवाडीह कला के बरवाही पारा स्थित प्राथमिक शाला में एक गंभीर मामला सामने आया है,

जहां प्रधान पाठक पर 6 वर्षीय छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक, 12 मार्च 2026 को कक्षा पहली की छात्रा ने प्यास लगने पर पानी पीते समय अनजाने में कुछ पानी जमीन पर गिरा दिया, जिस पर प्रधान पाठक कथित रूप से गुस्से में आ गए और बच्ची के साथ अपमानजनक व्यवहार किया। घटना के बाद बच्ची भयभीत अवस्था में घर पहुंची। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक के खिलाफ पहले भी शिकायतें हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मामले को लेकर गांव में आक्रोश है और परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button