छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय निरन्तर सामाजिक उत्थान का कार्य कर रही है : नारायण चंदेल

चांपा – चांपा में चल रहे श्रीमद् भगवत गीता सार सुखद जीवन का आधार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप आये माननीय श्री नारायण चंदेल जी पूर्व नेता प्रतिपक्ष छ.ग. विधानसभा ने कहा कि मैं पिछले कई वर्षो से ब्रह्माकुमारीज् संस्था को जानता हूँ और संस्था का मुख्यालय माउंट आबू जाने का भी मुझे सौभाग्य मिला मैनें देखा की ब्रह्माकुमारीज् सम्पूर्ण विश्व में और पूरे समाज में जन जागृति फैलाने का कार्य कर रही है साथ ही साथ अध्यात्मिक ज्ञान और सामाजिक चेतना के माध्यम से समाज को एक नई दिशा प्रदान कर रही है। कार्यक्रम के निमित्त बनें श्रीमान लक्ष्मी चंद देवांगन एवं श्रीमती उमा देवांगन ने उनका आतिथ्य अभिनंदन कियाl

चांपा में चल रहे श्रीमद् भगवत गीता सार सुखद् जीवन का आधार कार्यक्रम में गीता ज्ञान सुन रहे श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी शशिप्रभा दीदी ने कहा कि आत्मा सतोगुणी है जिसमें सुख शांति प्रेम आनंद ज्ञान शक्ति पवित्रता समाहित है जिसके द्वारा न दिखाई देने वाली आत्मा इतने बड़े पांच तत्वों के शरीर को चलाती है। और इन गुणों के द्वारा ही आत्मा सत् कर्म करके पुण्य आत्मा बनती है परन्तु वर्तमान समय में कलयुगी वातावरण के प्रभाव में आकर आत्मा अपने इन सतगुणों को भूल गई है जिसके कारण विकर्म और पाप कर्म बढ़ रहे हैं ऐसे समय में गीता ज्ञान ही एकमात्र उपाय है आत्मा की इन सोई हुई शक्तियों को जागृत करने के लिए l दीदी जी ने आगे कर्म अकर्म और विकर्म की गहन गति को विस्तार से समझायाl

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button