जांजगीर-चांपा पुलिस की सटीक कार्रवाई: बलौदा में जुआ खेलते 5 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, नकदी और ताश जब्त

जांजगीर-चांपा
बड़ी खबर — जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बलौदा थाना पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है।
पुलिस ने बेड़ा चौक क्षेत्र में दबिश देकर पांच जुआरियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹11,680 नकद और ताश की पत्तियां बरामद की हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं —
1. सतीष कुमार कुर्रे (26 वर्ष)
2. अब्बू कमार खांडे (27 वर्ष)
3. कादर खान (35 वर्ष)
4. आसिफ मोहम्मद (24 वर्ष)
5. राजेश सोनी (24 वर्ष) — सभी निवासी बलौदा के बताए जा रहे हैं।
सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम — प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, मुकेश यादव, आर0 श्याम राठौर, टिकेष्वर राठौर, ईष्वरी राठौर, रोहित साहू और पदमराज सिंह की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि जिले में जुआ-सट्टा, अवैध कारोबार और समाजविरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।
जांजगीर-चांपा पुलिस का यह अभियान “जुआ-सट्टा मुक्त समाज की दिशा में एक ठोस कदम” साबित हो रहा है।




