छत्तीसगढ़

रायपुर में दो दिवसीय क्षेत्रीय उपभोक्ता सम्मेलन की तैयारी, आज उपभोक्ता आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस


रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा आयोजित होने वाले दो दिवसीय क्षेत्रीय उपभोक्ता सम्मेलन को लेकर आज अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। यह पीसी दोपहर 2 बजे पंडरी स्थित आयोग कार्यालय में होगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सम्मेलन के उद्देश्य, एजेंडा और प्रतिभागी राज्यों की जानकारी साझा की जाएगी। यह सम्मेलन 21 और 22 फरवरी को आयोजित होगा, जिसमें देश के 8 राज्यों के राज्य एवं जिला उपभोक्ता आयोगों के अध्यक्ष शामिल होंगे।
सम्मेलन में उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण, उपभोक्ता कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, त्वरित न्याय प्रक्रिया और बदलते उपभोक्ता परिदृश्य पर गहन मंथन किया जाएगा। विशेष रूप से डिजिटल लेनदेन, ई-कॉमर्स से जुड़े विवाद और उपभोक्ता शिकायत निवारण की नई चुनौतियों पर चर्चा होने की संभावना है।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम में न्यायमूर्ति ए. पी. साही, राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष, भी शामिल होंगे। उनकी उपस्थिति से सम्मेलन को राष्ट्रीय स्तर की दिशा और मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोग द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा, सत्रों की जानकारी और अपेक्षित निष्कर्षों को सार्वजनिक किया जाएगा। आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button