Budget 2026 की तैयारी: अर्थशास्त्रियों ने PM मोदी को आत्मनिर्भर भारत और फिस्कल अनुशासन पर दिए अहम सुझाव

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान इकोनॉमिस्ट्स ने आत्मनिर्भर भारत, राजकोषीय अनुशासन, परिवारों की घटती बचत और भारत को विकसित देश बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में अर्थशास्त्रियों ने सरकार को FRBM (Fiscal Responsibility and Budget Management) फ्रेमवर्क पर दोबारा लौटने की सलाह दी। उनका कहना था कि अब फिस्कल कंसॉलिडेशन का सही समय है और पब्लिक एक्सपेंडिचर को धीरे-धीरे GDP के करीब 3% तक लाया जाना चाहिए, ताकि प्राइवेट सेक्टर के लिए अधिक वित्तीय संसाधन उपलब्ध हो सकें।
प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि बीते वर्षों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकाले गए हैं। उन्होंने हेल्थ, एजुकेशन, रोजगार, स्किल डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में किए गए सुधारों पर भी प्रकाश डाला।
इकोनॉमिस्ट्स ने घरेलू बचत में आ रही गिरावट को चिंता का विषय बताया और मैन्युफैक्चरिंग, निवेश और रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया। माना जा रहा है कि बजट 2026 में आत्मनिर्भर भारत, इंफ्रास्ट्रक्चर और फिस्कल बैलेंस पर खास फोकस देखने को मिल सकता है।




