जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में हादसों पर लगाम की तैयारी, ब्लैक स्पॉट का संयुक्त निरीक्षण

रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:- जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के नेतृत्व में जिला परिवहन अधिकारी और रोड निर्माण एजेंसी के साथ मिलकर जिले के प्रमुख ब्लैक स्पॉट और दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अमरताल मोड़, अकलतरा मोड़ पामगढ़, मुनूंद बौक जांजगीर, आजाद बौक बनारी, हथनेवरा चौक, तालदेवरी मोड़ बिर्रा समेत कई संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़क पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्पीड ब्रेकर निर्माण और सुधार, संकेतक बोर्ड, सफेद रोड मार्किंग, झाड़ियों की कटाई, कैट आई, ब्लिंकर लगाने और सड़क शोल्डर की मरम्मत जैसे अहम निर्देश दिए हैं।

पुलिस प्रशासन का दावा है कि इन सुरक्षा उपायों के लागू होने से जिले में सड़क हादसों में उल्लेखनीय कमी आएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button