छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी तेज, बरगवां हनुमान मंदिर में सजने लगा भक्ति का दरबार

लोकेशन : अकलतरा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़/ रिपोर्टर :मयंक

अकलतरा के पास स्थित 300 वर्षों से अधिक प्राचीन बरगवां हनुमान मंदिर में आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मंदिर परिसर में रंगाई-पुताई के साथ साफ-सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनने लगा है।


हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में दिनभर भजन-कीर्तन, विशेष पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
बरगवां हनुमान मंदिर क्षेत्र के सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। स्थानीय लोगों के बीच इसकी गहरी आस्था है और इसे एक सिद्ध पीठ के रूप में जाना जाता है। मान्यता है कि यहां हनुमान जी के दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।


मंदिर की खास विशेषता यहां स्थापित दक्षिण मुखी हनुमान जी की प्रतिमा है, जिसकी धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्ता मानी जाती है। भक्त हनुमान जी को संकटमोचक के रूप में पूजते हैं और अपने कष्टों से मुक्ति की कामना करते हैं।
विशेष रूप से शनिवार और मंगलवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, वहीं हनुमान जयंती के अवसर पर यहां भव्य आयोजन के साथ आस्था का जनसैलाब देखने को मिलता

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button