छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

परशुराम जयंती और उपनयन संस्कार की तैयारी तेज

रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा / लोकेशन – चांपा, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)

चांपा नगर में भगवान परशुराम जयंती और उपनयन संस्कार को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।
ब्राह्मण समाज द्वारा लगातार 29 वर्षों से सफल आयोजन के बाद इस वर्ष भी 19 और 20 अप्रैल को परशुराम भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


29 मार्च को आयोजित बैठक में समाज के सदस्यों ने विभिन्न जिम्मेदारियां तय की हैं। कार्यक्रम के लिए अब तक 9 बटुकों का पंजीयन भी शुरू हो चुका है।
आयोजन को सफल बनाने के लिए भोजन, आवास, टेंट, पूजन, पेयजल, शोभायात्रा, महाआरती सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं मंडप सजावट और अष्ट विप्र भोजन की जिम्मेदारी ब्राह्मण महिला समिति को सौंपी गई है।


समाज की अगली महत्वपूर्ण बैठक 5 अप्रैल को शाम 7 बजे परशुराम भवन में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी सदस्यों से उपस्थित होकर तैयारियों की समीक्षा करने की अपील की गई है।
ब्राह्मण समाज ने नगर एवं आसपास के सभी लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button