बलरामपुर

बलरामपुर में तातापानी महोत्सव 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में, 14 जनवरी को सीएम विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

लोकेशन – बलरामपुर, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर – दयाशंकर यादव

बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तातापानी में आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
14 जनवरी को होने वाले इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी, जिसमें स्थानीय लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
इसके साथ ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, स्व-सहायता समूहों का अधिवेशन, तथा जिले में हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा।

महोत्सव को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति पूरी तरह से मुस्तैद है और कार्यक्रम को ऐतिहासिक व सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
तातापानी महोत्सव न सिर्फ सांस्कृतिक विरासत को मंच देगा, बल्कि जिले के विकास कार्यों को भी नई पहचान दिलाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button