छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में डिजिटल भविष्य की तैयारी, ब्लॉकचेन बूटकैम्प–हैकाथॉन का आग़ाज़

छत्तीसगढ़ को डिजिटल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल की शुरुआत हुई है। रायपुर स्थित रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RITEE) और Kalp Studio के संयुक्त सहयोग से राज्यव्यापी 5-दिवसीय ब्लॉकचेन बूटकैम्प और हैकाथॉन का शुभारंभ किया गया है।
इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के छात्रों, युवा नवोन्मेषकों और स्टार्ट-अप से जुड़े प्रतिभागियों को ब्लॉकचेन जैसी उभरती तकनीक में दक्ष बनाना है। बूटकैम्प के दौरान प्रतिभागियों को ब्लॉकचेन की मूल अवधारणा, स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट, वेब-3, डिजिटल सिक्योरिटी और डिसेंट्रलाइज्ड एप्लिकेशन (DApps) पर सैद्धांतिक के साथ-साथ प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हैकाथॉन में प्रतिभागी वास्तविक समस्याओं पर आधारित प्रोजेक्ट्स तैयार करेंगे, जिससे उन्हें इंडस्ट्री-लेवल अनुभव मिलेगा। विशेषज्ञों और टेक इंडस्ट्री से जुड़े मेंटर्स द्वारा मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है।
आयोजकों का कहना है कि इस पहल से छत्तीसगढ़ में तकनीकी प्रतिभा को नया मंच मिलेगा, साथ ही राज्य में डिजिटल इनोवेशन, स्टार्ट-अप कल्चर और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रम छत्तीसगढ़ को आईटी और उभरती तकनीकों के हब के रूप में स्थापित करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button