सरगुजा

जनजातीय गौरव दिवस पर अंबिकापुर पहुँची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू — गांधी स्टेडियम में भव्य स्वागत

अंबिकापुर

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज विशेष तौर पर पहुँचीं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में लैंड हुआ, जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर राष्ट्रपति मुर्मू ने जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनके पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प व सांस्कृतिक पहचान से जुड़े विशेष स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी और आदिवासी संस्कृति के प्रदर्शन और विभिन्न जिलों की परंपराओं पर आधारित प्रदर्शनी में विशेष रुचि दिखाई।

इस दौरान राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल रेमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेमाम, सहित राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के लिए पूरे स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।

गांधी स्टेडियम में जनजातीय समाज से आए हजारों लोग मौजूद रहे, जिन्होंने पारंपरिक वेशभूषा के साथ उत्साहपूर्वक राष्ट्रपति का स्वागत किया और अपने सांस्कृतिक नृत्य व गीत भी प्रस्तुत किए।

जनजातीय गौरव दिवस का यह आयोजन सरगुजा क्षेत्र में पहली बार इतनी बड़ी स्तर पर आयोजित किया गया है, जहाँ आदिवासी कला, परंपराएँ और गौरवशाली इतिहास को सम्मान स्वरूप प्रदर्शित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button