रायपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी

ब्रेकिंग | रायपुर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। वे बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी।
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बस्तर कलेक्टर से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली गई।
सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर खास जोर
सीएस ने सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, आवास और प्रोटोकॉल से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button