अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मान, भारत–ओमान मित्रता को मिली नई ऊंचाई

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने भारत–ओमान संबंधों को सशक्त बनाने में असाधारण योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को प्रतिष्ठित ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया। यह सम्मान 18 दिसंबर 2025 को प्रधानमंत्री की ओमान यात्रा के दौरान प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान को भारत और ओमान की सदियों पुरानी मित्रता को समर्पित करते हुए कहा कि यह दोनों देशों के 1.4 अरब लोगों के बीच स्नेह, विश्वास और आपसी सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने इसे द्विपक्षीय रिश्तों की मजबूती और साझा भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

यह सम्मान ऐसे समय में मिला है, जब भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर ने दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और विशेष महत्व दिया है।

गौरतलब है कि ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ की स्थापना 1970 में सुल्तान काबूस बिन सईद ने की थी। यह सम्मान चुनिंदा वैश्विक नेताओं को सार्वजनिक जीवन और द्विपक्षीय संबंधों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button