
लोकेशन: कुसमी, बलरामपुर / रिपोर्टर: दयाशंकर यादव
बलरामपुर जिले के कुसमी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठन विस्तार के तहत युवा कार्यकर्ता प्रीतेश गुप्ता को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि प्रीतेश गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी और अधिक से अधिक युवा पार्टी की विचारधारा से जुड़ेंगे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कुसमी में संगठन विस्तार के तहत प्रीतेश गुप्ता को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
प्रीतेश गुप्ता ने कहा कि वह संगठन के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को जोड़ने और उनकी समस्याओं को सामने लाने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।




