ग्राम पंचायत बिशुनपुर में भगवान श्री राम जन्म उत्सव के अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़
रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू
सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत बिशुनपुर में हिंदुओं के आराध्य भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। इस अवसर पर पूरे ग्राम में धार्मिक वातावरण देखने को मिला। शोभा यात्रा में भगवान श्री राम की भगवा ध्वज, एवं डीजे से जय जय श्री राम के गगनभेदी नारों के साथ श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।
शोभा यात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गों से निकाल कर कैलाशपुर कल्याणपुर देवनगर होते हुए वापस होकर निर्माणाधीन श्री राम मंदिर में समापन किया गया। बता दें की शोभा यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान श्री राम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। आयोजन में ग्राम पंचायत के सरपंच अमरेश सिंह एवं जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति की विशेष भागीदारी रही।


पूरे आयोजन के दौरान शांति, सौहार्द और अनुशासन बनाए रखा गया। और अंत में महा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस भव्य आयोजन ने ग्राम बिशनपुर में सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था को और अधिक मजबूत करेगा।




