छत्तीसगढ़ में फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” का विरोध तेज, बैन की मांग

Reporterदीपक यादव
Locationजांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” को लेकर यादव समाज का विरोध तेज हो गया है। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने इस फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
महासभा का आरोप है कि फिल्म का शीर्षक और कथावस्तु जातिसूचक है, जो यादव समाज की सामाजिक अस्मिता, सम्मान और नारी गरिमा को ठेस पहुंचाती है। संगठन का कहना है कि यह फिल्म एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत बनाई गई है, जिसका उद्देश्य यादव समाज की छवि को धूमिल करना है।


इसी मांग को लेकर महासभा ने देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से सौंपा है। ज्ञापन में केंद्र सरकार और Central Board of Film Certification से फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश देने की मांग की गई है।


फिलहाल प्रशासन या सेंसर बोर्ड की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन जिस तरह से विरोध तेज हो रहा है, उससे यह मामला और तूल पकड़ता नजर आ रहा है।
अब बड़ा सवाल यह है—
क्या सेंसर बोर्ड यादव महासभा की मांग पर विचार करेगा?
या फिर फिल्म पर प्रतिबंध अथवा कानूनी कार्रवाई का रास्ता खुलेगा?




