जाति प्रमाण को लेकर सर्व समाज के बलरामपुर जिला में धरना प्रदर्शन

लोकेशन…बलरामपुर
संवाददाता…दयाशंकर यादव
प्रतापपुर भाजपा विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र मामले में आज फिर बड़ा मोड़, सुनवाई की तारीख बढ़ी… आदिवासी समाज ने NH-343 जाम कर किया जोरदार विरोध भाजपा विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र विवाद मामले में अपर कलेक्टर न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद अगली तारीख 11 दिसंबर 2025 तय की गई है। अदालत ने मूल प्रतियों को प्रस्तुत करने के लिए यह समय दिया है।
इधर, सुनवाई से असंतुष्ट आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में न्यायालय पहुंचे और बाद में NH-343 पर बैठकर जाम लगा दिया। समाज का आरोप है कि विधायक पोर्ते का जाति प्रमाण पत्र फर्जी है और जांच समिति संतोषजनक जवाब नहीं दे रही।


प्रतापपुर में आज अपर कलेक्टर न्यायालय में भाजपा विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र को लेकर सुनवाई हुई। लेकिन मूल दस्तावेजों की प्रस्तुति के लिए समय मांगे जाने पर अदालत ने अगली तिथि 11 दिसंबर 2025 मुकर्रर की।
सुनवाई के दौरान आदिवासी समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

लेकिन समिति की कार्रवाई को लेकर नाराजगी बढ़ी और लोग न्यायालय से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-343 पर पहुँच गए।
जहां मुख्य मार्ग पर बैठकर आदिवासी समाज ने जोरदार नारेबाज़ी की और विधायक पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र हासिल करने का गंभीर आरोप लगाया।
जाम के कारण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया… यात्रियों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी।




