रायपुर

रायपुर हादसे के बाद उबला जनआक्रोश — सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तड़के सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत माढ़र–टेकारी रोड की है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भारी हंगामा हुआ। विधानसभा थाना पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। माढ़र-टेकारी रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुश साहू, निवासी टेकारी गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह सुबह दूध लेकर रायपुर की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

हादसे की खबर फैलते ही गांव के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने शव को बीच सड़क पर रखकर घंटों तक चक्काजाम किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, लेकिन प्रशासन किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहा।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आक्रोश इतना ज्यादा है कि हालात को काबू में लाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button