अकलतरा में पल्स पोलियो अभियान: वार्ड नंबर 11 के सामुदायिक भवन में बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप

रिपोर्टर :-मयंक
लोकेशन :-अकलतरा
पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत रविवार को अकलतरा नगर के वार्ड नंबर 11 स्थित सामुदायिक भवन में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान का उद्देश्य जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखना और प्रत्येक बच्चे तक सुरक्षा कवच पहुंचाना है।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नवजात एवं छोटे बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई। इस अवसर पर बच्चों की माताओं से भी संवाद किया गया और उन्हें पोलियो उन्मूलन अभियान के साथ-साथ नियमित टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि समय पर टीकाकरण से बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है।


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 21 दिसंबर को प्रदेशभर में बूथ स्तर पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। वहीं 22 और 23 दिसंबर को जो बच्चे किसी कारणवश छूट जाएंगे, उन्हें घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम पोलियो ड्रॉप पिलाएगी।




