अंतर्राष्ट्रीय

ईरान के हमले पर Qatar का कड़ा एक्शन, 24 घंटे में ईरानी अधिकारियों को देश छोड़ने का आदेश

दोहा। Iran के लगातार हमलों के बाद Qatar ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कूटनीतिक कदम उठाया है। कतर ने ईरानी दूतावास के सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दे दिया है।


कतर के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कहा कि ईरान द्वारा बार-बार किए जा रहे हमले उसकी संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा का सीधा उल्लंघन हैं। मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ये हमले जारी रहे तो कतर और भी कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।
जानकारी के मुताबिक, कतर के रास लाफान गैस फील्ड पर हुए हमले के बाद वहां आग लग गई, जिसके बाद इमरजेंसी सेवाओं को तुरंत सक्रिय किया गया। QatarEnergy ने बताया कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और हालात पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
कतर ने अपने बयान में कहा कि उसे अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपनी सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने का पूरा अधिकार है। साथ ही, उसने इन हमलों को संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों और क्षेत्रीय शांति के खिलाफ बताया।
पश्चिम एशिया में बढ़ते इस तनाव के बीच हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं, और कई देशों के बीच टकराव खुलकर सामने आ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह संघर्ष और बढ़ा, तो इसका असर वैश्विक ऊर्जा सप्लाई और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button