जांजगीर-चांपा

बसंत पंचमी पर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, बलौदा ब्लॉक के दो स्कूलों में ताला बंद

रिपोर्टर:- रजनी मानिकपुरी के साथ जय ठाकुर
लोकेशन:- जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जरवे (ब) स्थित शासकीय कन्या प्राथमिक शाला और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में उस समय ताला लटका मिला, जब पूरे जिले में बसंत पंचमी का पर्व शैक्षणिक संस्थानों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, दोनों स्कूलों के शिक्षक बच्चों को बिना किसी विभागीय अनुमति के पिकनिक पर ले गए थे। जब इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी से बाइट लेने की कोशिश की गई, तो उन्होंने बाइट देने से इनकार कर दिया। बाद में शिक्षकों से फोन पर संपर्क करने पर बच्चों को पिकनिक पर ले जाने की पुष्टि हुई।

इस मामले में BEO ने कार्रवाई की बात कही है, लेकिन सवाल यह है कि संकुल प्रभारी, जिनकी जिम्मेदारी स्कूलों का नियमित निरीक्षण करना है, उन्हें इस गंभीर लापरवाही की जानकारी कैसे नहीं हुई।

सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि बिना अनुमति बच्चों को बाहर ले जाना नियमों का खुला उल्लंघन है। यदि इस दौरान कोई हादसा हो जाता, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता।

एक ओर सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों की सुरक्षा की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही से शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग सिर्फ आश्वासन देता है या जिम्मेदारों पर ठोस कार्रवाई करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button