छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा में पंचायत और स्वच्छता मिशन पर सवाल, हाथीटिकरा की महिलाओं ने सरपंच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

रिपोर्टर: संजना / लोकेशन: जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले की ग्राम पंचायत हाथीटिकरा की महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सरपंच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं का आरोप है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ई-रिक्शा द्वारा कचरा कलेक्शन का काम करने के बावजूद पिछले पांच महीनों से उन्हें मेहनताना नहीं मिला, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है।


महिला समूह “जय मां मड़वारानी स्व सहायता समूह” की महिलाएं पिछले एक साल से गांव में कचरा कलेक्शन का काम कर रही हैं। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देते हुए कहा कि पंचायत में महिला सरपंच होने के बावजूद अधिकांश निर्णयों में सरपंच के पति का हस्तक्षेप रहता है। इसके अलावा, सरपंच पति द्वारा बार-बार कचरा कलेक्शन का काम दूसरे समूह को देने की धमकी भी दी जाती है।




