जांजगीर-चांपा

अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई — महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा
थाना अकलतरा पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामला थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम बम्हनीन का है। पुलिस के अनुसार आरोपी जगन्नाथ पाटले (उम्र 43 वर्ष), निवासी बम्हनीन, थाना अकलतरा ने पीड़िता को अकेला पाकर उसकी बेइज्जती करने की नीयत से छेड़छाड़ की। जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 584/2025 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 74, 79 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी जगन्नाथ पाटले को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शरीफुद्दीन और महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को का सराहनीय योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button