जांजगीर-चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई — रास्ता रोककर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, रॉड-डंडा समेत हथियार जब्त

जांजगीर-चांपा, 10 नवंबर 2025
जांजगीर थाना पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए एक मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चारों ने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे, और मना करने पर लाठी-डंडे से प्राणघातक हमला कर फरार हो गए थे।पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रॉड, डंडा और मोटरसाइकिल जब्त की है। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
प्रार्थी संजोग कुमार बरेठ, निवासी नवाभाठा धुरकोट, ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 नवंबर 2025 की शाम वह अपने साथी लालू उर्फ अंतराम के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था।
जब वे ग्राम धुरकोट के बिजली ऑफिस के पास पहुंचे, तभी गांव के
रामजी रत्नाकर उर्फ बड़े गुड्डू,
मनोज कुमार रत्नाकर,
विरेंद्र कुमार लसार उर्फ छोटू, और नंद किशोर मार्चे उर्फ ददुवा
दो मोटरसाइकिलों में आकर रास्ता रोक लिया।चारों ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की, और मना करने पर प्रार्थी और उसके साथी पर रॉड व डंडे से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई और मौके से फरार हो गए।
पुलिस की तत्पर कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में चारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।पुलिस ने उनके कब्जे सेएक लोहे की रॉड,एक डंडा,और हमले में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।
सभी आरोपियों के खिलाफ
BNS की धारा 126(2), 119(1), 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मुख्य आरोपी रामजी रत्नाकर उर्फ बड़े गुड्डू (40 वर्ष)ज़मनोज कुमार रत्नाकर (26 वर्ष),विरेंद्र कुमार लसार उर्फ छोटू (29 वर्ष),नंद किशोर मार्चे उर्फ ददुवा (22 वर्ष)
सभी निवासी ग्राम धुरकोट, थाना जांजगीर
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पांडेय (थाना प्रभारी जांजगीर),
उप निरीक्षक ऊमेंद्र मिश्रा,
सहायक उप निरीक्षक दादुरैया ठाकुर,सहित थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




