नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा
अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नवागढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹2,000, बरामद की। आरोपी पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में नवागढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर तुरंत दबिश दी।गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामू गोड़ (उम्र 28 वर्ष), निवासी कटोद, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से कच्ची महुआ शराब जप्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।इस कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश शेन्डे, थाना प्रभारी नवागढ़ तथा थाना स्टाफ की भूमिका महत्वपूर्ण और सराहनीय रही।




