राष्ट्रीय लोक अदालत में 100 से अधिक मामलों का त्वरित निपटारा, लोगों को बड़ी राहत

लोकेशन- डभरा
रिपोर्टर
लाला उपाध्याय
सक्ती जिले के डभरा व्यवहार न्यायालय में आज वर्ष 2025 की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।
इस लोक अदालत के माध्यम से आपसी सुलह और समझौते के आधार पर बड़ी संख्या में पुराने और लंबित मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जिससे आम नागरिकों को त्वरित न्याय और बड़ी राहत मिली।
डभरा सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 100 से अधिक प्रकरणों का निपटारा किया गया।
इस दौरान सबसे अधिक भीड़ बैंकों से जुड़े रिकवरी मामलों को लेकर देखने को मिली, जहां लगभग 600 बैंक रिकवरी प्रकरण सूचीबद्ध थे।
इसके अलावा बिजली विभाग से जुड़े विवाद, मोटर दुर्घटना प्रकरण और पारिवारिक मामलों का भी निराकरण किया गया।

सुबह से ही न्यायालय परिसर में पक्षकारों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
लोक अदालत के जरिए लोगों को लंबी कानूनी प्रक्रिया और खर्च से राहत मिली, वहीं आपसी समझौते से विवादों का शांतिपूर्ण समाधान संभव हो सका।

मजिस्ट्रेट न्यायालय की श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य न्याय को सरल, सुलभ और शीघ्र बनाना है, ताकि आम नागरिकों को समय पर न्याय मिल सके




