रायगढ़

जशपुर पुलिस की त्वरित घेराबंदी—पत्थलगांव में बाइक चोर मंटू नट चोरी की होंडा साइन बाइक सहित गिरफ्तार

लोकेशन – पत्थलगांव, जशपुर
रिपोर्टर – दीपक वर्मा

एंकर – जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक बाइक चोर को चोरी की मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया। मामला ग्राम लुडेग का है, जहाँ 11 नवंबर को साप्ताहिक बाजार में खड़ी होंडा साइन बाइक चोरी हो गई थी। बाइक मालिक सिलबियुस केरकेट्टा ने घटना की शिकायत पत्थलगांव थाने में दर्ज कराई थी।

जांच शुरू होते ही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दीवानपुर नटपारा का युवक मंटू कुमार नट चोरी की बाइक बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और आरोपी को उसी चोरी की होंडा साइन मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया।

पूछताछ में मंटू नट ने बाइक चोरी करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कार्रवाई को सराहते हुए टीम की तेजी और सतर्कता की प्रशंसा की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button