राहौद सड़क हादसा: ASP उमेश कश्यप और SDOP यदुमणि सिदार ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, पेश की मानवता की मिसाल

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – राहौद, जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा से इस वक्त एक सराहनीय और मानवता से जुड़ी खबर सामने आ रही है।
राहौद बस्ती मेन रोड पर हुए सड़क हादसे के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए घायल बाइक सवारों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
आज दोपहर करीब 3 बजकर 45 मिनट पर ओवर स्पीडिंग के कारण दो मोटरसाइकिल सवारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
संयोग से उसी समय ASP उमेश कुमार कश्यप और SDOP यदुमणि सिदार घटनास्थल से गुजर रहे थे।
घटना की गंभीरता को समझते हुए दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने बिना देर किए SDOP शिवरीनारायण के शासकीय वाहन से, स्थानीय लोगों के सहयोग से, दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए पामगढ़ अस्पताल भिजवाया।
मौके पर मौजूद नागरिकों को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कश्यप ने कहा कि वर्तमान में सड़क सुरक्षा माह चल रहा है और सभी दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करना चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं में जानमाल की क्षति से बचा जा सके।
यह घटना न सिर्फ पुलिस की तत्परता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि वर्दी में मौजूद अधिकारी हर परिस्थिति में मानवता को सर्वोपरि रखते हैं।




