छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

भारत मंडपम विवाद पर जांजगीर में राहुल गांधी का पुतला दहन

रिपोर्टर-मयंक/लोकेशन -जांजगीर

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम के विरोध में जांजगीर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के आह्वान पर 24 फरवरी 2026, मंगलवार को कचहरी चौक जांजगीर में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन से पहले कार्यकर्ताओं ने पुतले को चप्पलों से मारकर विरोध जताया, इसके बाद नारेबाजी के बीच पुतले को आग के हवाले किया गया।
प्रदर्शन में भाजपा जिला जांजगीर-चांपा इकाई, किसान मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एआई समिट के विरोध को अनुचित बताया।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि यह सुनियोजित साजिश है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर कांग्रेस इस प्रकार के कृत्य कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button