कलेक्टर के निर्देश पर बलौदा में छापा: तीन किराना दुकानों से 106 क्विंटल अवैध धान जब्त

जांजगीर-चांपा
जिले में अवैध धान भंडारण पर रोक लगाने प्रशासन द्वारा चलाई जा रही कार्रवाई के तहत कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर आज बलौदा तहसील क्षेत्र में संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने तीन अलग-अलग दुकानों से कुल 106 क्विंटल अवैध धान जप्त किया है।
कार्रवाई के दौरान टीम ने ग्राम नवापारा (ख) और खिसोरा गांव में दबिश देकर अवैध रूप से संग्रहित धान को कब्जे में लिया। जप्त धान का विवरण इस प्रकार है—

बद्री किराना दुकान, नवापारा (ख) — 40 क्विंटल
अजय किराना स्टोर, खिसोरा — 42 क्विंटल
सुनील किराना स्टोर, खिसोरा — 24 क्विंटल
टीम ने मौके पर ही आवश्यक पंचनामा तैयार कर पूरा धान जप्त किया। अधिकारियों के अनुसार सभी दुकानदारों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान उपार्जन सीजन में किसी भी प्रकार की अवैध खरीद–फरोख्त, भंडारण या कालाबाज़ारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसी तरह की निरीक्षण व कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




