जांजगीर-चांपा

गरीबों का चावल बाजार में बेचने की तैयारी, पीडीएस दुकान पर छापा

शुभांशु मिश्रा
चांपा


चांपा शहर के वार्ड क्रमांक 21 में गरीबों के हक पर डाका डालने का मामला सामने आया है।
यहां सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी पीडीएस के तहत गरीबों के लिए आवंटित चावल को बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी।
मीडिया में खबर सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।मामले को गंभीरता से लेते हुए चांपा एसडीएम ने तत्काल जांच के आदेश दिए और खाद्य अधिकारी सुशील विश्वकर्मा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी।खाद्य अधिकारी ने वार्ड नंबर 21 स्थित पीडीएस दुकान पहुंचकर जांच की और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए।
जांच के दौरान वार्ड पार्षद रमशीला देवांगन सहित कई हितग्राहियों ने दुकानदार पर गंभीर आरोप लगाए।
हितग्राहियों ने बताया कि उनके हिस्से का चावल पिकअप वाहन में लोड कर बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही थी।
इतना ही नहीं, पीडीएस दुकान के खुलने और बंद होने का भी कोई तय समय नहीं है, जिससे गरीब हितग्राहियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जांच में दुकान से 6.8 क्विंटल चावल और 32 किलो शक्कर आवंटन से अधिक पाई गई,
जबकि 1.29 क्विंटल नमक कम मिला।
खाद्य अधिकारी ने मौके पर जब्ती और पंचनामा की कार्रवाई की है।
पूरे मामले की जांच रिपोर्ट और बयान अब एसडीएम को सौंपे जाएंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
फिलहाल सवाल यह है कि—
गरीबों के हक का अनाज आखिर कब तक मुनाफाखोरी की भेंट चढ़ता रहेगा?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button