छत्तीसगढ़

रनों की बरसात, भारत की शानदार जीत

रायपुर में खेले गए T20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने 209 रन का लक्ष्य महज 15.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली। अगला मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा।
सूर्यकुमार–ईशान का तूफान
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 76 रन ठोके। दोनों के बीच 122 रनों की साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया।

फैंस बोले—पैसा वसूल परफॉर्मेंस
भारत की जीत के बाद स्टेडियम और शहर में जबरदस्त उत्साह दिखा। दर्शकों ने इसे “पैसा वसूल” मैच बताया। पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में फैंस रायपुर पहुंचे थे।
ट्रैफिक जाम, रूट डायवर्जन
मैच के चलते रायपुर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। अटल एक्सप्रेसवे, तेलीबांधा चौक और VIP रोड पर वाहनों की लंबी कतारें दिखीं। भीड़ को देखते हुए नया रायपुर क्षेत्र में मीडियम और भारी वाहनों की एंट्री अस्थायी रूप से बैन रही।
एंट्री नियम से फैंस मायूस
क्रिकेट एसोसिएशन के नियमों के तहत पहली इनिंग के बाद एंट्री बंद रही और सीटें “पहले आओ–पहले पाओ” के आधार पर दी गईं, जिससे कुछ दर्शक प्रवेश न मिलने पर मायूस नजर आए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button