रायपुर

रायपुर | छॉलीवुड प्रोड्यूसर पर मारपीट का आरोप, पीड़िता अस्पताल से डिस्चार्ज

रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छॉलीवुड) के फिल्म निर्माता-निर्देशक मोहित साहू पर अपनी महिला मित्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे शुक्रवार (23 जनवरी) को डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि, डिस्चार्ज के बाद अभी तक युवती ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
पीड़िता का आरोप है कि मोहित साहू ने उसे उज्जैन ले जाकर शादी की बात कही, लेकिन बाद में दूसरी शादी होने का हवाला देकर इससे मुकर गए। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की गई।
22 जनवरी को युवती लहूलुहान हालत में पुरानी बस्ती थाने पहुंची थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस के अनुसार, घटना भाटागांव स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट के एक फ्लैट की बताई जा रही है। जांच के दौरान फ्लैट में टूटी कुंडी और खून के निशान मिले हैं। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें युवती के सिर से खून बहता दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
बताया गया है कि घटना के समय स्थानीय रहवासी और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि स्थिति बिगड़ने पर आरोपी ने सुरक्षाकर्मियों से माफी मांगी।
पुलिस का पक्ष:
पुरानी बस्ती थाना प्रभारी शीलआदित्य सिंह ने बताया कि युवती अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी है, लेकिन अब तक लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मेडिकल रिपोर्ट, वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, इस मामले में आरोपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button