राजनीति

रायपुर NIT चौपाटी विवाद: कांग्रेस ने BJP विधायक मूणत के पोस्टर पर कालिख पोती, FIR दर्ज

रायपुर में NIT चौपाटी विवाद ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। बुधवार को यूथ कांग्रेस ने भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत के पोस्टर पर कालिख पोतकर विरोध जताया। यह पोस्टर उसी स्थान पर लगाया गया था, जहां नए नालंदा कैंपस के निर्माण की घोषणा पहले की गई थी।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़कर नारे लगाए और विरोध किया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने छत्तीसगढ़ प्रॉपर्टी डिफेसमेंट एक्ट के तहत FIR दर्ज की। शिकायतकर्ता दिनेश तिवारी के अनुसार, घटना 26 नवंबर को दोपहर लगभग 12:30 बजे यूनिवर्सिटी गेट के पास हुई। FIR में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद उर्फ भक्कू कश्यप और उनके साथियों को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

राजनीतिक हलचल और विवाद

हालांकि चौपाटी की दुकानें अब आमानाका में शिफ्ट कर दी गई हैं, विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। कांग्रेस का आरोप है कि अधिकारियों ने पहले चौपाटी के लिए अनुमति दी थी, लेकिन अब इसे गैर-कानूनी बताते हुए हटाया जा रहा है।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें हैं:

उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन।

जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई।

राजनीतिक दबाव में निर्णय लेने वाले जनप्रतिनिधियों की भूमिका की समीक्षा।

भविष्य में ऐसी कार्रवाइयों के लिए स्पष्ट नीति प्रकाशित की जाए।

इस विवाद ने रायपुर में राजनीतिक बयानबाजी और शहर की जनता में हलचल पैदा कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button