रायपुर
रायपुर पुलिस पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप, कालीबाड़ी चौक पर विवाद

रायपुर। राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक की घटना है जिस पर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आम नागरिकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मी खुद नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, जबकि आम जनता से बिना ठोस कारण के चालान काटे जा रहे थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस की निजी वाहन में HSRP नंबर प्लेट नहीं लगी थी और कुछ पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के ही ड्यूटी पर नजर आए। जब नागरिकों ने उनसे नियमों के पालन को लेकर सवाल किया और हेलमेट के बारे में पूछा, तो कथित तौर पर गाली-गलौज की गई।
लोगों का कहना है कि सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का पालन सभी के लिए समान होना चाहिए, चाहे वह आम नागरिक हो या वर्दीधारी। इस तरह की घटनाएं पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और जनता के बीच अविश्वास पैदा करती हैं।




